कानपुरः मां और बेटियों को दबंगों ने जिंदा जलाने की कोशिश, कपड़े उतारकर बचाई खुद की जान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में परिवार के दबंगों ने छात्रा, उसकी बहन और मां को मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि मां-बेटियों ने कपड़े उतार कर किसी तरह आग से अपनी जान बचाई। छात्रा की मां का आरोप है कि एक महीने पहले उसकी बेटी के साथ दबंगों ने रेप का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने महज छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। वहीं पुलिस इसे पारिवारिक रंजिश बता रही है।

kanpur dehat goons tried to be burnt alive mother and daughters

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में छात्रा, उसकी बहन और उसकी मां को मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दरअसल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा, उसकी बहन और उसकी माँ ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंगों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर कक्षा 9 की छात्रा, उसकी बहन और उसकी मां को मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। छात्रा ओर उसके परिजनों की माने तो दबंगों ने एक महीने पहले छात्रा की अस्मत लूटने का प्रयास किया था, जिसकी जानकारी मूसानगर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने महज छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर चैप्टर क्लोज़ कर दिया। लिहाजा दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और बुधवार को उन्होंने मां बेटियों को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की । वहीं पुलिस इस पूरी घटना को पारिवारिक रंजिश बता रही है। पुलिस की माने तो आरोपी छात्रा के चचेरे भाई हैं और एक दिन पहले आरोपियों ने से छात्रा के पिता पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+