Kanpur: त्रिमूर्ति मंदिर के नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव, बदबू आने पर लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना

Kanpur News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र इलाके में नाले में शव मिलने हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

Kanpur Crime News

Kanpur Crime News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां चकेरी थाना क्षेत्र इलाके में 30 मार्च की सुबह नाले से एक शव पड़ा मिला। दरअसल, गुरुवार सुबह नाले से दुर्गंध आ रही थी, जिसपर लोगों ने नगर पालिका विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने देखा तो नाले के अंदर एक शव पड़ा हुआ था।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा है। यह मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम स्थित त्रिमूर्ति मंदिर रोड का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह खुले पड़े नाले से दुर्गंध आ रही थी। इस पर लोगों ने नगर पालिक को सूचना गई।

सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने देखा तो नाले के अंदर एक शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की जानकारी स्थानीय पार्षद पति मनोज यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है।

सफाई कर्मियों ने शव को नाले से बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मतृक के शरीर पर जींस और टी शर्ट है। उन्होंने बताया कि नगर निगम से तीन सालों से नाले पर पत्थर लगवाने के लिए कह रहा हूं,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Recommended Video

    फतेहपुर: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

    इसका खामियाजा इस मौत से चुकाना पड़ा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+