योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना का दिखा अनोखा अंदाज, दुकान पर खुद चाय बनाते आए नजर
योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना का दिखा अनोखा अंदाज, दुकान पर खुद चाय बनाते आए नजर
कानपुर, 15 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना को एक दुकान पर चाय बनाते देखा। पहले तो लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ था कि यह मंत्री जी हैं। लेकिन जब पास जाकर देखा तो मामला सच निकला। जैसे ही लोगों को पता चला कि मंत्री चाय बना रहे हैं, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Recommended Video
इस दौरान कई लोगों ने मंत्री सतीश महाना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया वायरल कर दिया। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता दरबार से निकले। इस दौरान वो शाम को काली मंदिर रोड पर स्थित स्व.परवेज की चाय की दुकान पर गए। उस वक्त दुकान पर परवेज की पत्नी ऊर्मिला देवी खुद चाय बना रही थीं। यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा और इसके बाद वह खुद चाय बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने 75 लोगों के लिए चाय बनाई।
वहीं, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना चाय बनाते देख आसपास निकल रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कैबिनेट मंत्री के हाथ की चाय पीने के लिए हर कोई आतुर दिखा। इसके बाद आसपास खड़े लोगों को चाय पिलाई। सभी ने चाय की तारीफ की। पता हो कि ऊर्मिला देवी के पति परवेज की महामारी की चपेट में आकर पिछले दिनों मौत हो गई थी। ऊर्मिला देवी पति की दुकान को खुद चला परिवार का पेट पालती है। महाना ने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया। फिलहाल कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के चाय बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications