कानपुर: दुष्कर्म में असफल होने पर की चचेरी बहन की हत्या, झाड़ि‍यों में फेंकी लाश

कानपुर: दुष्कर्म में असफल होने पर की चचेरी बहन की हत्या, झाड़ि‍यों में फेंकी लाश

कानपुर, 03 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दुष्कर्म में असफल होने पर भाई ने चचेरी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई ने शव को झाडियों में फैंक दिया। परिजनों की तहरीर पर भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 Kanpur: Brother kills cousin sister and throw the body in bush

यह वारदात कानपुर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के शिवली गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रक्षाबंधन के पर्व पर वह अपने मायके में शिवली आई थी। गुरुवार रात गर्मी लगने के कारण वो चचेरे भाई के यहां चली गई और पंखे में जाकर सो गई। देर रात उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया पर विफल रहने पर उसने घर में रखी चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब बेटी वापस नहीं लौटी तो पिता व मां ने चचेरे भाई से पूछा तो उसने सुबह ही निकल जाने की बात कही।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो चचेरे भाई मंगल के घर से कुछ दूर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में गहरे घाव थे। सूचना पर सीओ रसूलाबाद बृजेंद कुमार व अकबरपुर कोतवाल आमोद कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की छानबीन की। मृतका के भाई की तहरीर पर चचेरे भाई मंगल को हिरासत में ले लिया। शिवली कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में दुष्कर्म के प्रयास के विरोध पर युवती की हत्या होने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी शिवली आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। बताया कि हत्यारोपित से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+