गजब हो गया! निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट से पत्नी सहित कटा भाजपा विधायक का नाम, जानिए कौन हैं?
कानपुर के बिल्हौर सीट से विधायक राहुल बच्चा सोनकर 11 मई को अपनी पत्नी के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। लेकिन, उन्हें उस वक्त झटका लग गया जब उन्हें पता चला कि उनका और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

Kanpur Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार 11 मई को 38 जिलों में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच बीजेपी विधायक राहुल सोनकर अपनी पत्नी के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। लेकिन, उन्हें उस वक्त झटका लग गया, जब उनका और उनकी पत्नी का नाम मतदान सूची से गायब मिला।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर और उनकी पत्नी वोट नहीं डाल सके। इस दौरान विधायक और उनकी पत्नी बेहद नाराज और मायूस नजर आए। बीजेपी विधायक राहुल बच्चा सोनकर का ही नहीं, बल्कि कई बूथों पर मतदाताओं के नाम वोटर्स लिस्ट से गायब मिले।
बगाही बूथ पर भी कई वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले, जिसके बाद बूथ पर हंगामा खड़ा हो गया। यहां वोटर्स ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। इसके अलावा जिले के वार्ड नंबर 9 रविदासपुरम मतदान केंद्र पर भी हंगामा हुआ। यहां सपा और बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के पतियों में विवाद हो गया।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर से जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र के मुख्य द्वारा पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की गई है। बता दें, मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर बिल्हौर सुरक्षित से विधायक है और भाजपा नेता है।
राहुल बच्चा सोनकर के पिता काला बच्चा सोनकर भी बिल्हौर सीट से एक बार चुनाव लड़े थे। हालांकि, बाद में उनकी हत्या हो गई थी। बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी संवेदना को भुनाने के लिए उनके बेटे राहुल बच्चा सोनकर को चुनावी में मैदान में उतारा था।
Recommended Video

विधानसभा चुनाव में राहुल बच्चा सोनकर को 123,094 वोट मिले थे। वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी और सपा नेता रचना सिंह को महज 80,743 वोट मिले थे। राहुल बच्चा सोनकर 42 हजार 351 मतों के अंतर से सपा नेता रचना सिंह को शिकस्त दी थी।












Click it and Unblock the Notifications