ज्योति मर्डर: पीयूष व उसके पिता के खिलाफ आज सुबूत देंगे शंकर नागदेव
कानपुर। बीते दिन चर्चा में रहे हाई-प्रोफाइल 'पति पत्नी और वो' मामले में अब एक नया मोड़ आ सकता है। ज्योति के पिता जबलपुर निवासी शंकर नागदेव आज कानपुर में मीडिया के सामने पीयूष तथा उसके पिता ओम प्रकाश श्यामदासानी के खिलाफ अहम सुबूत पेश करेंगे।

कानपुर के स्वरूपनगर थाने में मृतक ज्योति के पिता शंकर नागदेव ने पूछताछ के दौरान कहा कि ''सर यह लोग बहुत गंदे हैं, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि फूल सी बेटी को हैवानों के हाथ में सौंप रहा हूं।''
पढ़ें- 23 करोड़ का खर्च, पूरा शहर साफ
बेटी के कातिलों को सजा दिलाने के लिए परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में दस्तक दे दी है। उन्होंने लड़का पक्ष के बारे में बताया कि वह ओमप्रकाश को अच्छा आदमी समझते थे। इसी कारण बेटी की शादी उनके बेटे से की थी, बेटी की मौत के बाद भी उन्हें यह विश्वास नहीं था कि ओम प्रकाश उनके साथ धोखा करेंगे।
पुलिस ने ज्योति की मां कंचन से भी सवाल किए उन्होंने भी इसी तरह के जवाब दिए। मामले पर शंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से कई सबूत जुटाए हैं जिन्हें मीडिया के सामने उजागर करेंगे। हालांकि आगे की कार्रवाई किस दिशा में मोड़ लेगी, इसका जवाब अभी वक्त के पास है।












Click it and Unblock the Notifications