बेरहम शिक्षक ने डस्टर मारकर फोड़ी छात्रा की आंख, हुई बेहोश, वीडियो

कानपुर। यूपी में कानपुर के बर्रा इलाके में एक बेरहम शिक्षक ने मासूम छात्रा से उसकी आंखों की रोशनी छीन ली। शिक्षक ने मामूली सी बात पर छात्रा के आंख पर डस्टर फेंककर मारा,​ जिससे उसकी आंख फूट गई। आंख से खून बहने लगा और बच्ची बेहोश हो गई। जिसके बाद बच्ची को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर स्कूल के सभी शिक्षक भाग निकले। वहीं, बच्ची जब छुटी के वक्त घर नहीं पहुची तो उसके परिजनों को स्कूल जाने पर घटना की जानकारी दी गयी।

टीचर ने छात्रा की आंख फोड़ी, आंख फोड़ी, kanpur, crime, uttar pradesh, बेरहम शिक्षक, मासूम छात्रा, जानलेवा हमला, Shots fired, Eye of a 6th class girl-student, eye damaged after beaten by teacher, आरोपी शिक्षक, टीचर ने दिखाई हैवानियत, हैवानियत, कानपुर, शिक्षक, छात्रा

पुलिस के मुताबिक, मामला बर्रा के दामोदर नगर इलाके का है, जहां छठवीं की छात्रा को शिक्षक की दरिंदगी का सामना करना पड़ा। वह छात्रा इसी इलाके में रहने वाले जसवंत सिंह की बेटी थी। जसवंत सिंह की दो बेटियां यशी छठवीं क्लास और मानसी दूसरी कक्षा की छात्रा हैं। दोनों शिवजी चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ाई करती हैं। रोज की तरह आज भी यशी अपने स्कूल की क्लास रूम में बैठी थी, उसी वक्त क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक ने मामूली बात पर छठवीं क्लास की छात्रा यशी को डस्टर फेंककर मार दिया।जो यशी की आँख में जाकर सीधे लग गया और उसकी आंखों से खून आने लगा और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गयी।

टीचर ने छात्रा की आंख फोड़ी, आंख फोड़ी, kanpur, crime, uttar pradesh, बेरहम शिक्षक, मासूम छात्रा, जानलेवा हमला, Shots fired, Eye of a 6th class girl-student, eye damaged after beaten by teacher, आरोपी शिक्षक, टीचर ने दिखाई हैवानियत, हैवानियत, कानपुर, शिक्षक, छात्रा

बच्ची की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कम्प मच गया जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में पास के ही एक निजी अस्पताल में घायल यशी को भर्ती करवा दिया और मौके से भाग गए। परिजनों ने जब बच्ची को इस हाल में देखा तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षक के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी। पु​लिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, आरोपी शिक्षक के ऊपर कानूनी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। एसपी साउथ रवीना त्यागी के अनुसार, बच्ची और उसके परिजनों को जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+