'पति-पत्नी और वो' के बीच कानपुर के रेस्टोरेंट में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, भीड़ ने चप्पलों से की पिटाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला में स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य युवती के साथ पकड़ लिया। महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दोनों को सबके सामने झकझोरना शुरू कर दिया। महिला ने अपनी चप्पल उतार लीं। उसके बाद अपने पति में जमकर मारीं। भरे बाज़ार यह ड्रामा देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी।

husband wife fight on the street

संवाददाता के अनुसार, घटनास्थल पर महिला के आस-पास खड़े लोग भी महिला की मदद करने लगे। राह चलते लोगों ने महिला के पति पर हाथ साफ किया। उधर, महिला भी अपने पति और उसकी प्रेमिका को पीट रही थी। पति कभी हाथ जोड़ता तो कभी बाइक के सहारे खुद को बचाने की कोशिश करता।

इधर, घर में अकेली युवती से छेड़छाड़
यूपी में ही फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र में एक युवती को दो युवकों ने उसके ही घर पर घेर लिया। वह उस वक्त अकेली थी। दोनों उससे बलात्कार का प्रयास करने लगे। मगर, युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका सामना किया। वे उसके कपड़े फाड़ने लगे। युवती चिल्लाती हुई घर से बाहर भागी तो उसकी मां भी आ गई। जिसके बाद युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसको बचाया। जब महिला थाने शिकायत लेकर पहुंची तो कोतवाल जसवन्त सिंह ने शिकायत दर्ज मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया। बताया जाता है कि वे दोनों युवक उसी मोहल्ले में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+