ममेरी बहन से शादी करना युवक को पड़ा भारी, 10 दिन बाद हुआ खौफनाक अंजाम
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में ममेरी बहन से शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया। खेत में शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त करी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाला शैलेन्द्र सिंह ने दस दिन पहले अपनी ममेरी बहन से शादी की थी जिसको लेकर उसके और लड़की के परिजन काफी नाराज थे। देर रात लड़की के परिजनों ने शैलेन्द्र को अपने घर में किसी बहाने से बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शैलेन्द्र की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया।
सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे तब उन्होंने शव पड़ा देखा। इसकी सूचना जब गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ग्रामीणों से पूछताछ करी तब मृतक की शिनाख्त हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एंकर - कानपुर में ममेरी बहन से शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया | लड़की के
परिजनों ने युवक की बेरहमी से ह्त्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया | खेत
में शव पड़े होने की सुचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया | आनन् फानन में गांव
के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त करी | पुलिस व फोरेंसिक
टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया | वी/ओ/ - सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाला शैलेन्द्र सिंह ने
दस दिन पहले अपनी ममेरी बहन से शादी की थी जिसको लेकर उसके और लड़की के परिजन
काफी नाराज थे | देर रात लड़की के परिजनों ने शैलेन्द्र को अपने घर में बहाने
से बुलाकर उसकी गला काटकर ह्त्या कर दी | शैलेन्द्र की ह्त्या करने के बाद
उसके शव को खेत में फेंक दिया | सुबह जब ग्रामीण अपने खेतो पर काम करने जा रहे
थे तब उन्होंने शव पड़ा देखा | इसकी सुचना जब गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया |
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी | सुचना पर पहुंची पुलिस ने जब ग्रामीणों
से पूछताछ करी तब मृतक की शिनाख्त हो सकी | फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर कुछ
लोगो को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है |
बाईट - ग्रामीण
बाईट - प्रदुमन सिंह
एसपी ग्रामीण












Click it and Unblock the Notifications