बीवी के चरित्र पर करता था शक, सोते समय चाकू से काट डाली नाक

कानपुर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने गुस्से में आकर आपनी पत्नी की नाक काट दी। बुरी तरह से घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति अमर सिंह को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह उसके चरित्र पर शक करता था।

 husband cut off the nose of his wife with a knife

मामला कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छोरा के रहने वाले अमर सिंह की पत्नी के किसी से साथ दोस्ती है। जिसके चलते वह पिछले कई महीनों से उस पर नजर रखे हुए था। शक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था और शनिवार की देर रात अमर सिंह ने अपनी पत्नी का चाकू से नाक काट दी। चाकू लगने के बाद चीख-पुकार मची और अमर सिंह अपने घर से फरार हो गया।

महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के रहने वाले जमा इकट्ठा हुए। महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया क्योंकि नाक से काफी खून बह चुका था। उधर, मोहल्ले के ही किसी युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद एसओ नवाबगंज रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला अमर सिंह बेवजह अपनी पत्नी पर शक करता था और आज दिन इनके घर में झगड़ा भी होता था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की नाक पर चाकू मारकर भाग गया।

पुलिस ने दबिश देकर अमर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं, अमर सिंह की पीड़ित पत्नी ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ के मुताबिक जैसे ही उसकी पत्नी थाने में प्रार्थना पत्र देगी उसी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+