VIDEO: कैब में प्रेमी के साथ घूम रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने बीच सड़क पर जमकर पीटा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 10 अक्टूबर को एक पति, पत्नी और वो का ड्रामा देखने को मिला है। यहां ब्वॉयफ्रेंड के साथ कैब में घूम रही अपनी पति को देखकर गुस्साए पति ने दोनों की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर मारपीट होता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच एक राहगीर ने पति, पत्नी और वो का बवाल देखकर वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Husband beat his wife and lover on Kanpur

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर जिले के बर्रा के जरौली इलाके में रहने वाले युवक की शादी 6 साल पहले एक युवती से हुई थी। वह डीटीएच की छतरी लगाने का काम करता है। उसके 5 साल की बेटी भी है। उसने बताया कि उसकी विक्की मल्होत्रा नाम के युवक से उसकी पत्नी की 8 माह पहले दोस्ती हुई थी। विक्की एमआर की जॉब करता है। युवक ने बताया कि गुरुवार को वह नौबस्ता में काम कर रहा था, तभी उसने पत्नी को विक्की के साथ एक कैब में बैठता देखा।

इसके बाद उसने बाइक से कैब का पीछा किया और अनवरगंज इलाके में उसे रोक लिया। नाराज युवक ने दोनों को कैब से निकाला और फिर विक्की की जमकर पिटाई की। युवक ने बताया कि जरौली में जहां हमारा घर है उसके ठीक बगल में विक्की ने प्लाट खरीदा था। विक्की का प्लाट बन रहा था तो उसने निर्माण के लिए पानी मांगा था। इसके साथ ही मेरे घर पर ही सीमेंट की बोरियां रखवाई थीं। इसी दौरान विक्की ने उसकी पत्नी की नजदीकी बढ़ीं। उसने बताया कि चार माह पहले उसे पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली। जिसका उसने विरोध किया और बर्रा थाने में लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उनका लिखित समझौतानामा कराया था। इस घटना के बाद से ही पत्नी 5 साल की बेटी को छोड़कर मायके में रह रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+