कर्नल की वर्दी में लोगों से मिलता फिर आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर लेता था लाखों, आखिर जाल में फंस गया

Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला शख्स मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज आपने आप को आर्मी में कर्नल बताकर लोगों से ठगी करता था। मनोज जिस समय लोगों से मिलता था उस समय बाकायदा कर्नल की वर्दी में रहता था जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे। फिलहाल पुलिस इस नकली कर्नल को जेल भेज दिया है और इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इसके साथियों की तलाश कर रही है।

fraud army colonel caught by police

औरैया का रहने वाला मनोज कुमार सेंगर आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने का काम करता है। मनोज कानपुर के चंद्रदीप होटल में रुकता था यंहा पर वह अपने एक साथी की मदद से लोगों को फंसाता था। मनोज का साथी लोगों को आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देता था, जब लोग तैयार हो जाते थे तब वह होटल में मनोज से उनकी मुलाकात करवाता था। चूंकि मनोज जिस समय लोगों से मिलता था उस समय वह बाकायदा कर्नल की वेशभूषा में रहता था। इसलिए लोग उस पर विश्वाश कर लेते थे।

fraud army colonel caught by police

मनोज ने घाटमपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार को आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये लिए थे लेकिन जब प्रदीप को जानकारी हुई की मनोज फर्जी कर्नल है तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने थाना रेल बाजार में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मनोज के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता कर उसको गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मनोज ने अब तक चार पांच लोगों से आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करी है। क्षेत्राधिकारी का यह भी कहना है कि इसकी जानकारी सेना को भी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+