कोरोना संक्रमण से कानपुर में सोमवार को हुई पहली मौत, मंगलवार को आई युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत हो गई है। बता दें, हैलट अस्पताल के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती युवक की सोमवार शाम मौत हो गई थी। मंगलवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बात का खुलासा हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रो.आरके मौर्या ने किया है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह एसजीपीजीआई ने युवक के कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट दी है, वो पॉजिटिव आई है।

first death due to Coronavirus reported in kanpur

युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। बता दें कि युवक कर्नलगंज का रहने वाला था और वह दिल्ली के तबलीगी जमात से लौटे लोगों के संपर्क में आया था। युवक का चुन्नीगंज स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां सुधार न हुआ तो रेड जोन क्षेत्र का निवासी होने की वजह से डॉक्टरों को कोरोना का शक हुआ। इस पर शुक्रवार को हैलट रेफर कर दिया गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था।

सोमवार को हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रोगी को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कर्नलगंज के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब डब्लूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक युवक सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। साथ ही युवक के सम्पर्क में आए लोगों व इलाके को भी क्वारंटाइन किया जाएगा।

बताते चलें कि कानपुर में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई व एक मरीज ठीक हो चुका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों मरीजों की संख्या 657 पहुंच गई है। वहीं, धीरे-धीरे मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कोरोना वायरस से प्रदेश में अब 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+