कानपुर के रेव मॉल में लगी आग, काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां

कानपुर के रेव मॉल में लगी आग, काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां

कानपुर, 03 अप्रैल: कानपुर जिले के काकादेव स्थिति रेव मोती मॉल में रविवार को आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे मॉल के अंदर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भगड़द मच गई। तो वहीं, मॉल में आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि रविवार होने के चलते मॉल के अंदर सैकड़ों लोगों की भीड़ थी।

Fire breaks out at Rev Moti Mall in Kanpur

रेव मोती मॉल, कानपुर जिले के काकादेव स्थित रावतपुर क्रॉसिंग के पास बना हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, रेव मोती मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगी। मौके पर मौजूद मॉल के स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती ही गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि जिस वक्त मॉल में आग लगी उस वक्त में सैकड़ों लोग अंदर थे।

रेव मोती मॉल में आग की लपटें और धुआं उठता देख फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। धुआं बाहर निकालने के लिए मॉल के शीशे तोड़े गए। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि अभियान जारी है और मॉल को खाली करा लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मॉल की पहली मंजिल पर आग लग गई थी, जिसपर अब काबू पा लिया गया है। जबकि दूसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+