पिता पर बेटी ने लगाया आरोप, कहा- लॉकडाउन में बनाए शारीरिक संबंध, खिलाई गर्भपात की दवा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों का तार-तार कर देने वाली शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने के लिए लगे लॉकडाउन में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जो किया, उसे सनुकर मानवता भी शर्मसार हो जाएंगी। दरअसल, सचेंडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर पिछले 2 महीने से शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता को शराब की लत है। जिसके चलते पत्नी पिछले कुछ सालों से अपनी दो बेटी और एक बेटे को लेकर भौती स्थित एक किराए के मकान में अलग रह रही है। दूसरे नंबर की बेटी अपने पिता के साथ रहती है। बेटी का आरोप है कि जब से लॉकडाउन लगा है तबसे पिता उसके साथ रोजाना जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाता है और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा भी खिलाई। पिता की हरकतों से आजिज आकर किशोरी ने मामले की शिकायत सचेंडी थाना पुलिस से की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और दोनों को लेकर थाने ले आई। बेटी के साथ हुए व्यवहार की जानकारी मिलने पर उसकी मां भी थाने पहुंच गई। पुलिस ने बेटी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के सामने आरोपी पिता खुद को बेकसूर बताता रहा। एसओ सचेंडी अतुल कुमार सिंह ने किशोरी की तहरीर के आधार पर पॉक्सो, दुष्कर्म तथा गर्भपात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications