कानपुर: पिता ने बेटी को चप्पलों से पीटा, मां ने VIDEO बनाकर किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कलयुगी बाप की दरिंदगी सामने आई है। जन्मदिन पर केट लाने में देरी को लेकर नशे में धुत बाप ने अपनी बेटी की चप्पल से बेरहमी से पिटाई की। बेटी के साथ दरिंदगी का वीडियो मां ने अपने मोबाइल में बना लिया। मां ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटी से दोस्तों के साथ संबंध बनाने का डालता था दबाव
मामला कानपुर के विधु थाना क्षेत्र का है। महिला ने थाने पहुंचकर पति द्वारा बेटी की पिटाई का वीडियो पुलिस को सौंपा। महिला ने बताया कि पति अक्सर अपनी बेटी को बेरहमी से पीटता है। उसने कई बार पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन जुल्म बढ़ता ही गया। पत्नी का आरोप है कि पति अपने कुछ मित्रों को घर बुलाकर शराब पिलाता था, इतना ही नहीं वह बेटी से अपने दोस्तों के साथ गलत संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
महिला ने बेटी की पिटाई का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा
महिला ने बताया कि जब बेटी विरोध करती थी तो नशे में धुत उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। बार-बार हो रही हैवानियत से तंग आकर आखिरकार उसने पति को सबक सिखाने का फैसला लिया। महिला ने बेटी की चप्पल से पिटाई का पूरा वीडियो बनाया और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, गिरफ्तारी के बाप आरोपी ने उल्टा अपनी पत्नी और बेटी पर बदचलनी का आरोप लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications