kanpur Geetadevi case : CRPF जवान की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था अफेयर, मिली मौत

कानपुर, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 5 दिन से लापता सीआरपीएफ जवान की पत्नी गीतादेवी का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही मामले में ऐसा खुलासा किया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। गीता की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

CRPF जवान पति की चुनाव में लगी थी ड्यूटी

CRPF जवान पति की चुनाव में लगी थी ड्यूटी

मामला कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी का है। रतनपुर में रहने वाले इंद्रपाल सीआरपीएफ में तैनात हैं। चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी मैनपुरी में लगी थी। घर पर पत्नी गीतादेवी (34) अपने दो बच्चों के साथ थी। 20 फरवरी को इंद्रपाल ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इंद्रपाल ने किसी अनहोनी की आशंका पर पनकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उनके घर पहुंची तो महिला गीतादेवी घर पर नहीं मिली।

कमरे में मिली बीयर के खाली केन, आपत्तिजनक वस्तुएं

कमरे में मिली बीयर के खाली केन, आपत्तिजनक वस्तुएं

कमरे में बीयर के खाली केन, गिलास और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। पत्नी के घर पर न मिलने पर 21 फरवरी को इंद्रपाल घर लौटे और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। महिला के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो लास्ट कॉल कार मैकेनिक मुख्तार नाम के शख्स का मिला। पुलिस ने मुख्तार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया।

मैकेनिक से चल रहा था अफेयर, अवैध संबंधों के चलते मिली मौत

मैकेनिक से चल रहा था अफेयर, अवैध संबंधों के चलते मिली मौत

मुख्तार ने पुलिस को बताया कि उसका गीता से अफेयर चल रहा था। वह गीता के मायके का रहने वाला है। गीता से उसके शादी से पहले से ही संबंध थे। जब उसका पति ड्यूटी पर बाहर होता था तो वह अक्सर गीता से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। लेकिन वो अब किसी और से भी बात करने लगी थी। उसके मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गीता की हत्या की साजिश रच डाली। उसने गीता के घर जाकर पहले शराब पी और उसे भी पिलाई। फिर उसे कार से अपने साथ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया।

पति की गैरमौजूदगी में आते थे मैकेनिक और प्रॉपर्टी डीलर

पति की गैरमौजूदगी में आते थे मैकेनिक और प्रॉपर्टी डीलर

पुलिस ने गीता की सीडीआर खंगाली तो आखिरी बार मुख्तार से बात होने से पहले उसकी गंगागंज में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर पुष्पेंद्र सिंह से बात हुई थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर, पुलिस ने गीता के बेटों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पिता की गैर मौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्तार का घर में आना-जाना रहता था। मुख्तार को गीता का प्रॉपर्टी डीलर से बात करना पसंद नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+