संपत्ति विवाद में कांग्रेस विधायक और भाई के बीच सड़क पर हाथापाई
Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में छावनी थाना क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हाजी सोहैल अंसारी और उनके भाई परवेज के बीच संपत्ति मामले को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गयी। विधायक और उनके भाई के बीच हुई बीच सड़क पर लड़ाई लोगों के लिए कौतहूल का विषय बन गयी। मामला बढ़ता देख दोनों के परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

छावनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक हाजी सोहैल अंसारी और उनके भाई परवेज के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से खींचतान चल रही थी। शनिवार को भी संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गयी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों लोग बीच सड़क पर मारपीट को आमादा हो गए।

दोनों तरफ से जुटे लोगों के बीच हाथापाई तक होने लगी जिसके बाद दोनों के परिजनों की दखल के बाद मामला शांत हुआ। विधायक के भाई परवेज का आरोप है कि सोहैल अपने गुर्गों के साथ उनके कारखाने में जाकर लेबरों के साथ मारपीट की और जगह खाली करने की धमकी दी। जब इसका विरोध किया तो विधायक सोहैल ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस विधायक के भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गयी।
ये भी पढ़ें-जज ने दी बहू को अनुमति तो खफा हुए ससुराली, कोर्ट गेट पर देने लगे सजा!












Click it and Unblock the Notifications