शादी से एक दिन पहले दुल्हन की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरा भी कुचला
Kanpur News, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्यारे ने युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा ईंट से कुचल दिया। बुधवार की सुबह युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

18 अप्रैल को होनी थी शादी
जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ इलाके की है। गांव निवासी राकेश कुमार गौतम की बेटी अन्नपूर्णा उर्फ छोटी (19) की शादी 18 अप्रैल को कुरसौली गांव निवासी युवक के साथ होनी थी। शादी की तैयारियों में राकेश कुमार का पूरा परिवार लगा हुआ था। बारात आने से ठीक एक दिन पहले अन्नपूर्णा की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारोपित ने उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरा ईंट से कुचल दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बुधवार 17 अप्रैल को अन्नपूर्णा का शव दलहन अनुसंधान फार्म के पास जीटी रोड लिंक रोड पर पड़ा मिला। गार्ड की सूचना पर बिठूर और कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतका की मां शिवदेवी और तीन बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही लड़के की तरफ से परिजन मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और थाने की फोर्स मौजूद है।

सीओ कल्याणपुर ने बताया
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि उसके चेहरे पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ता चल रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जायेगा।
ये भी पढ़ें:- कानपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications