Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रातभर बेटे के मौत की खबर दबाए रहा पिता, सुबह एक ओर उठी बहन की डोली, दूसरी तरफ भाई की अर्थी

कानपुर। कानपुर देहात में गुरुवार सुबह एक तरफ एक बहन की डोली उठी तो दूसरी तरफ भाई की अर्थी। रात में ही भाई की मौत हो गई थी, ये सिर्फ पिता को पता थी। वह रातभर बेटे की मौत की बात सीने में दबाए रहा। बहन की आंखें रात में ही भाई को ढूंढ रही थीं, मां बार-बार बेटे को पुकार रही थी, लेकिन पिता आंखों के अंदर आंसुओं का सैलाब लिए चुप रहा। सुबह बहन के घर से विदा होते ही पिता के सब्र का बांध टूट गया और वह रो पड़ा। मां और अन्य परिजनों को जब ये बेटे की मौत की खबर पता चली तो चीख-पुकार मच गई।

brother died during sister marriage

मंगलपुर थाना के करियाझाला रोड निवासी पूर्व फौजी रामनरेश यादव की बेटी अंजू की बुधवार को सिंधी कालोनी भरथना इटावा से बरात आई थी। बारात आने के बाद शादी की रस्में शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने दुल्हन के पिता को उसके भाई की दुर्घटना में मौत की खबर दी। पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन बेटी की शादी पूरी हाने तक इस बात को दबाए रखने की बात कही गई। सुबह विदाई के दौरान पिता के सब्र का बांध टूटने लगा।

उसने बेटी को विदा किया और विदाई के ही वह फफक कर रो पड़ा। घरवालों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। ससुराल पहुंचने के बाद बैरंग दुल्हन अंजू अपने पति अनिकेत के साथ वापस अपने घर आई। भाई के शव से लिपट कर रोते हुए कई बार बेसुध हो गई। परिजनों ने शव का औरैया यमुना नदी किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+