भाजयुमो ने गैंगस्टर अरविंद को बनाया प्रदेश मंत्री, काकादेव थाने में दर्ज हैं 16 अपराधिक मामले

भाजयुमो ने गैंगस्टर अरविंद को बनाया प्रदेश मंत्री, काकादेव थाने में दर्ज हैं 16 अपराधिक मामले

कानपुर, 03 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां गैंगस्टर अरविंद राज त्रिपाठी को भाजमुो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) का प्रदेश मंत्री बना दिया। दरअसल, भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया है। बता दें कि अरविंद के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। उधर, इस मामले में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का कहना है कि प्रकरण जानकारी में आया है, पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।

Recommended Video

    Uttar Prdesh: BJP ने Gangster को बनाया BJYM का प्रदेश मंत्री, अब तक 16 केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    BJYM made gangster Arvind its Pradesh Mantri

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के 26 पदाधिकारियों की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें काकादेव निवासी अरविंद राज त्रिपाठी का भी नाम शामिल है। वहीं, अब अरविंद राज त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री का पद देने पर सवाल उठ रहे हैं। काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक, अरविंद थाने से गैंगस्टर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद राज छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वह वकालत करते हैं।

    अरविंद राज का कहना है कि सभी मामले खत्म हो चुके हैं। सन् 2010 के बाद से उनके खिलाफ एक भी मुकदमा नहीं हुआ है। सिर्फ एक मुकदमा विचाराधीन है। यह सभी मुकदमे छात्र राजनीति के समय के हैं। बसपा सरकार में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई होगी। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और कभी पुलिस ने भी नहीं पूछा।

    निष्ठा को देखते हुए दी जिम्मेदारी
    भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं की निष्ठा को देखते हुए युवा मोर्चा में जगह दी गई है। हर वर्ग के युवाओं के जरिए पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शिवबीर सिंह भदौरिया लंबे समय से संगठन से हैं। जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या पटेल और सुनील बजाज ने भी दोनों की तारीफ की है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अरविंद राज के खिलाफ 16 मुकदमें काकादेव थाने में दर्ज है। पुलिस से मुकदमों की ताजा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मुकदमों का स्टेटस क्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+