एएसआई का दावा, खंडहर में नहीं मिलने वाला है खजाना, साधु के समर्थक नाराज

वहीं खुदाई के बाद एएसआई ने कह दिया है कि यहां कोई सोना नहीं मिलने वाला है। हालांकि साधु शोभन सरकार ने दावा किया है कि अगर उनके मुताबिक खुदाई की जाए तो वहां सोना जरुर मिलेगा। पुरात्ल विभाग के ख जाना ना मिलने की बात कहने से साधु के समर्थक नाराज हो गे है। वहीं खंडहर के पास लगने वाला मेला भी अब धीरे-धीरे छटने लगा है।
नाराज समर्थकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि एएसआई अपने हिसाब से यहां काम कर रही है ऐसे में उन्हें सोना नहीं मिला पाएगा। वहीं पुरात्तव विभाग ने साफ कर दिया है कि डोंडिया खेड़ा में कोई सोना नहीं है, खासकर खजाने का तो सवाल ही नहीं उठता है। सएसआई के इस बयान पर बाबा शोभन सरकार के साथी नाराज है और वे 1000 टन सोने की बात पर कायम हैं। सरकार ने महल के आसपास पीएसी भी तैनात कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications