कानपुर में अमित शाह पोस्टर पर कालिख पोती, संजय जोशी की वापसी की मांग
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2017 के तहत आज कानपुर पहुंचे, जहां उन्हें कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करना था। लेकिन इस सम्मेलन से पहले अमित शाह के खिलाफ आवाज उठने लगी हैं।
अमित शाह के पोस्टर पर कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी है। वहीं अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर ही कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी की भाजपा में वापसी की मांग की है।
उधर पोस्टर पर कालिख पोते जाने की घटना को अमित शाह ने निंदनीय करार देते हुए कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे कुकृत्य करते हैं। वहीं इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करायी गयी है।
अमित शाह के साथ ही इस कार्यमक्रम में भाजपा के शीर्ष नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, कलराज मिश्र, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications