अमर की दादी सर्वेश्वरी ने यूपी पुलिस से पूछा सवाल, कहा- विकास की पत्नी को क्लीन चिट तो खुशी जेल में क्यों?

कानपुर। बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में ढेर हो गया। विकास दुबे के मारे जाने के बाद यूपी पुसिल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन पुलिस खामोश है। इस बीच 8 जुलाई को मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी ने यूपी पुलिस सवाल उठाते हुए एक प्रश्न पूछा है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे की पत्नी रिचा को क्लीन चिट तो अमर की पत्नी खुशी जेल में क्यों?

विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस ने दी क्लीन चिट

विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस ने दी क्लीन चिट

बता दें कि पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा और उसके बेटे को लखनऊ स्थित कृष्णानगर से गुरुवार 9 जुलाई को हिरासत में लिया था। कृष्णानगर कोतवाली में पूछताछ के बाद पुलिस उसे देर रात कानपुर लेकर पहुंची। वहीं, विकास दुबे के नाबालिग बेटे एक तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इसके बाद कानपुर पुलिस ने साफ किया था कि विकास दुबे की पत्नी रिचा से पुलिस पूछताछ कर रही थी। चूंकि बेटा नाबालिग है, लिहाजा वह अपनी मां के साथ है। बेटे से कोई पूछताछ नहीं हो रही है। हालांकि बाद में कानपुर एसएसपी दिनेश प्रभु ने कहा इस दुस्साहसिक वारदात में रिचा और उसके बेटे की कोई भूमिका नहीं मिली। वारदात के वक्त वह मौके पर नहीं थी।

Recommended Video

    Vikas Dubey Encounter: जानिए Faridabad से Ujjain कैसे पहुंचा था विकास दुबे? | वनइंडिया हिंदी
    अमर की पत्नी खुशी को पुलिस ने भेजा था जेल

    अमर की पत्नी खुशी को पुलिस ने भेजा था जेल

    दरअसल, विकास दुबे के दाहिना हाथ और बॉडीगार्ड माने जाने वाले अमर दुबे को पुलिस ने 8 जुलाई को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने विकास को संरक्षण देने के आरोप में सात जुलाई को अमर की मां क्षमा को गिरफ्तार कर लिया था तो बुधवार को अमर के पिता संजय तथा रतनपुर पनकी निवासी नवविवाहित पत्नी खुशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पर अपराधी को संरक्षण देने और साजिश का आरोप है।

    खुशी की गिरफ्तारी पर अमर की दादी ने उठाए सवाल

    खुशी की गिरफ्तारी पर अमर की दादी ने उठाए सवाल

    अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी ने खुशी की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि खुशी से अमर की शादी 29 जुन को हुई थी, उसके हाथों की मेहंदी भी अभी ठीक से छूट नहीं पाई थी की उसका सुहाग उजड़ गया। कहा कि 29 को शादी हुई थी और 2 जुलाई की रात को शूटआउट तीन दिन में उसने किसी को ठीक से जाना तक नहीं, फिर साजिश कैसे रच दी? 3 दिन पहले घर आई खुशी का क्या गुनाह था, जो पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उन्होंने पूछा कि अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर पुलिस क्यों मेहरबान हो गई? लेकिन पुलिस महकमा उन्हें जवाब देने को तैयार नहीं है। उम्र के आखिरी पड़ाव में अपने पूरे परिवार को बिखरते देख सर्वेश्वरी दुबे के आंखों से आने वाले आंसू रुक नहीं रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+