कानपुर: संजीत कांड के बाद 4 दिन से लापता है ये शख्स, अब तक नहीं लगा कोई सुराग

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में संजीत यादव अपहरण, हत्या मामले के बाद सुनील यादव के लापता होने के मामले ने फिर से बर्रा थाने को सुर्खियों में ला दिया है। बीती चार सितंबर की शाम को घर से निकले सुनील यादव का अभी तक कोई पता नहीं है। सुनील सिंह यादव पत्रकार थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पत्रकारिता को छोड़ बिजनेस को अपना पेशा बना चुके थे। फिलहाल, पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय के मुताबिक, सुनील यादव चार सितंबर से लापता हैं। परिजनों ने 5 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।

after sanjit murder man missing from last four days in kanpur

चार सितंबर से लापता हैं सुनील यादव

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा 7 में रहने वाले सुनील यादव बीते चार सितंबर से लापता हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला और बेटी अदिति हैं। परिजनों की मानें तो उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन बर्रा आठ में बनी एक कॉलोनी में सोनू विश्वकर्मा नाम के एक युवक को किराए पर मकान दे रखा था। चार सितंबर की शाम सोनू के बुलाने पर सुनील घर से निकले हुए थे, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बर्रा थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।

दो युवक हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ही रही थी कि संजीत कांड की कहानी से डरे सहमे परिजनों ने एसपी साउथ के यहां जाकर अपहरण किए जाने का शक जताया, जिनकी बात सुनते हुए एसपी साउथ दीपक भूकर ने तत्काल गोविंद नगर सीओ की सदस्यता में एक टीम का गठन किया और तत्काल सर्विलांस की मदद भी ली। फिलहाल, पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय के मुताबिक, सुनील यादव चार सितंबर से लापता हैं। परिजनों ने 5 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+