UP: चार नाम, चार शादियां और चार पतियों वाली महिला प्रेमी संग कर रही थी रोमांस, सच्चाई जानकर हर कोई हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर जनपद के नजीराबाद थाने की पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर सिपाही से शादी करने और धन उगाही करने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। [Video अंत में है]
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा जब महिला से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। सच्चाई जानने के बाद महिला का सिपाही पति ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पूछताछ में पता चला कि उसने चार शादियां की है, और महिला ने यह भी बताया कि उसके चार नाम भी हैं।

दरअसल, झांसी जनपद के पूंछ का रहने वाला जितेंद्र गौतम फजलगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। साल 2016 में जितेंद्र गौतम की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से शिवांगी सिसौदिया नामक एक महिला से हुई। दोनों में चैटिंग होती रही, इसके बाद 2017 में शिवांगी श्याम नगर में आई जहां दोनों की मुलाकात हुई।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं तो शिवांगी ने खुद को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर बताया और धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और फिर 10 फरवरी 2021 को दोनों ने झांसी में शादी कर ली। इस शादी में दुल्हन के पिता, मां और भाई-बहन सभी को भाड़े पर लाया गया था।
शादी के बाद दुल्हन की विदाई करवाकर सिपाही उसे अपने साथ लेकर आया। सिपाही का आरोप है कि दौरान शिवांगी सिसोदिया ने उसे 10 लाख रुपए ले लिए। जिसमें दहेज में स्कॉर्पियो कर देने के लिए 6.21 लाख उसके बाद फिर 4 लाख रुपए शिवांगी ने लिए।
प्रेमी के साथ रोमांस करते पकड़ी गई तो खुला राज
सिपाही द्वारा बताया गया कि एक दिन वह रात में ड्यूटी करके घर वापस लौटा तो उसने देखा कि उसके कमरे में उसकी पत्नी के साथ कोई दूसरा शख्स था। ऐसे में सिपाही को शक हुआ उसने शिवांगी से पूछा तो शिवांगी ने बताया कि वह युवक उसका दूर का रिश्तेदार है।
उसके बाद सिपाही छानबीन करने लगा तो पता चला कि शिवांगी पहले से ही शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। सिपाही द्वारा की जा रही जांच में यह भी बात सामने आई की जो युवक शिवांगी के साथ कमरे में था वह उसका प्रेमी है। सच्चाई सामने आने के बाद सिपाही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जानकारी होने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा जब पूछताछ की गई तो महिला ने स्वीकार किया कि उसे लोग शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री के नाम से जानते हैं। उसने यह भी बताया कि उसने चार शादियां की हैं। फिलहाल पकड़ी गई महिला के खिलाफ शनिवार को पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
देखें Video:-












Click it and Unblock the Notifications