कानपुर: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पति ने की हत्या, तीन बच्चों को लेकर हुआ फरार

कानपुर। 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति ने मासूम बच्चों के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। इतना ही नहीं, तीनों बच्चों को भी साथ ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बाबूपुरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

A husband murdered his wife in Kanpur district

वारदात बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित बेगम पुरवा सफेअ कॉलोनी की है। पुलिस की मानें तो नासरा बेगम (32) यहां अपने पति अनीश और तीन बच्चों के साथ रहती थी। अनीश उर्फ गुड्डू पेशे से रिक्शा चालक है। पुलिस की मानें तो अनीश ने बहराइच की रहने वाली तलाक शुदा नासरा बेगम से दूसरा निकाह दो साल पहले किया था। इससे पहले अनीश का अपनी पहली पत्नी से पांच साल पहले तलाक हो गया था।

शराब पीने का आदी था अनीश
अनीश शराब पीने का आदी था। अक्सर अनीश नशे की हालत में घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। नासरा, अनीश के शराब पीकर आने का विरोध करती थी। बीते मंगलवार को अनीश नशे की हालत में घर पहुंचा तो नासरा ने विरोध किया था। दोनों में मारपीट शुरू हो गई थी। अनीश ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। मासूम बच्चे यह भयवाह नजारा देखकर दहशत में आ गए। चिल्लाने और चीखने की अवाज सुनकर जब पड़ोस आ गए तो अनीश बच्चों को लेकर भाग निकला।

क्या कहा एसपी साउथ ने..
एसपी साउथ बीबीजीटीएम मूर्ति मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक अनीश ने अपनी पत्नी नासरा बेगम की हत्या की है। मौका-ए-वारदात से कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही फरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। अनीश को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+