11 साल के छात्र ने पीएम को लिखा पत्र, मिल गयी समस्या से निजात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से 11वर्ष के एक बच्चे ने अपनी समस्या को लेकर पत्र लिखा, लेकिन दिलचस्प बात यह ही कि प्रधानमंत्री ने खुद इस पत्र को संज्ञान में लिया। पीएम मोदी के पास सिर्फ 4700 रुपए कैश, चार सोने की अगूंठी भी है

narendra modi

देखें: खादी को किस तरह से पीएम मोदी ने बना दिया फैशन आइकॉन



उन्नाव के चंद्रशेखर आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले नयन सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्कूल जाते समय होनी वाली समस्या के बारे में अवगत कराया।

नयन ने पत्र में लिखा है कि उसे स्कूल जाते समय रेलवे ट्रैक पार करने की वजह से वह लेट हो जाते हैं। क्रॉसिंग के नहीं होने की वजह से उसे घर से स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। क्रॉसिंग के नहीं होने की वजह से छात्रों को दो किलोमीटर अतिरिक्त लंबा रूट लेना पड़ता है।

नयन सिंह ने इस पत्र के बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया। पिछले वर्ष सितंबर माह में नयन ने यह पत्र खुद और उसके साथ 200 अन्य छात्रों को होने वाली समस्या के तहत लिखी थी।

नयन के घरवालों को उस वक्त इस बात का पता चला जब नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल इंजीनियर ने यह पत्र प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री को भेजा और घर पर भी इसकी जानकारी घर पर भी पत्र के माध्यम से बताया।

हालांकि पत्र में यह लिखा गया है कि जो मौजूदा नियम है उसके हिसाब से बिना राज्य की अपील के यह क्रॉसिंग नहीं बनायी जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद नयन को जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग मिलेगी और रोजाना स्कूल जाने में होने वाली समस्या से भी निजात मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+