यूपी में शर्मसार हुई मानवता: 10 साल के बच्चे को घोड़ी में बांधकर घसीटा, मौत
कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक युवक ने 10 साल के मासूम को घोड़ी से बांधकर घसीट-घसीट कर मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। हालांकि आरोपी को अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बस आरोपियों ने इसी का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन 10 वर्षीय मासूम जंगल की ओर गया था। आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर पहले पिटाई की और फिर उसके पैर पर रस्सी बांधकर घोड़ी को दौड़ा दिया। बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने जब घोड़ी रोकी तबतक बच्चे की मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications