गुंडों से पिटने के बाद डर से होमगार्ड ने पुलिस में नहीं की शिकायत, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

Kannauj News,(कन्नौज)। यूपी के कन्नौज में सीओ कार्यालय से ड्यूटी करके घर जा रहे एक होमगार्ड की गुंडों ने ठठिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास धुनाई कर दी। इस दौरान होमगार्ड की वर्दी फट गई। गुंडों के डर से होमगार्ड ने मार खाकर भी मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की। होमगार्ड की धुनाई का वीडियो वायरल होने पर होमगार्ड ने सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही है।

गुंडों से पिटने के बाद डर से होमगार्ड ने पुलिस में नहीं की शिकायत, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

घर जाते वक्त हुआ हमला

होमगार्ड सतीश कुमार की ड्यूटी 1 दिसंबर से सीओ कार्यालय तिर्वा में लगाई गई थी। कुछ दिन पूर्व शाम को ड्यूटी करके सतीश साइकिल से वापस अपने घर जा रहा था। तभी ठठिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास कुछ दंबगों ने उसकी धुनाई कर दी, जिससे उसकी वर्दी फट गई व उसके शरीर पर गंभीर चोटें आ गई। होमगार्ड ने गुंडों के डर से अपने विभाग में शिकायत करने की हिम्मत नहीं की। होमगार्ड की धुनाई का वीडियो वायरल होने पर सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने होमगार्ड से पूछताछ की। इसके बाद होमगार्ड ने कुछ आरोपियों के खिलाफ सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।

गुंडों से पिटने के बाद डर से होमगार्ड ने पुलिस में नहीं की शिकायत, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

सीओ का अजब-गजब जवाब

होमगार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल होने के संबंध में जब पत्रकारों ने सीओ सुबोध कुमार जायसवाल से पिटाई की जानकारी चाही तो सीओ ने तपाक से उत्तर दिया कि ऐसे मामले तो आते रहते हैं। जबकि होमगार्ड के जवान की पिटाई कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है कि जब पुलिस ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता का क्या होगी। होमगार्ड के जवान की पिटाई के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि होमगार्ड की पिटाई के मामले की जानकारी की जा रही है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+