कन्नौज: वोटिंग के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, अखिलेश बोले- प्रशासन कर रहा पक्षपात

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की तिर्वा शाखा के चुनाव में अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस बवाल में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ईंट-पत्थर चले, मतदान स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकार कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। मतदान केंद्र पर पहुंचे आलाधिकारियों ने आकर हालात को संभाला फिर दोबारा मतदान शुरू हो सका। सपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा हर संभव स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करती है।

SP and BJP worker clashed during an election voting

तिर्वा में उमर्दा ब्लॉक कैंपस में मतदान शुरू ही हुआ था कि कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनसे पर्ची छीनकर फाड़ दी गई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ वहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा तो मतदाताओं के बीच भगदड़ मच गई। घटना की खबर पाकर तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़, तालग्राम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

SP and BJP worker clashed during an election voting

आलाधिकारियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद वहां मतदान फिर से शुरू हो पाया। इससे पहले 26 अगस्त को इस चुनाव में नामांकन के समय सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। उस समय हुए पथराव और मारपीट पर पुलिस ने 25 के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। अब मतदान के दिन भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया।

SP and BJP worker clashed during an election voting

डीएम राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। एक पक्ष ने बताया कि पथराव भी हुआ। लोगों को वोटिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। इस घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र को सुनिश्चित करता है लेकिन सत्ताधारी भाजपा हर संभव स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करती है। आज भूमि विकास बैंक, तिर्वा के चुनाव में कन्नौज जिला प्रशासन, भाजपा प्रत्याशी की अनुचित मदद कर सपा प्रत्याशी के समर्थकों को वोट तक नहीं करने दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+