CCTV कैमरे बंद होने का आरोप लगाकर सपाइयों ने किया हंगामा, EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे

Kannauj News, कन्नौज। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के परिणाम घोषित होने से पहले जारी हुए अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Polls 2019) को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों को विपक्ष ने पूरी तरह नकार दिया है। इस बीच यूपी के कन्नौज, चंदौली और गाजीपुर से ईवीएम (Allegations Of EVM Swap) बदले जाने व छेड़छाड़ करने का आरोप की खबरें आईं है। हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह महज अफवाहें हैं। वहीं, चुनाव आयोग 12.30 बजे ईवीएम के मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता करेगा।

कन्नौज में हुआ हंगामा

कन्नौज में हुआ हंगामा

कन्नौज में ईवीएम सुरक्षा में लगे कैमरे बंद होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नवीन मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम के अंदर सुरक्षा की निगरानी में लगे कैमरे 5 बजे के बाद बंद हो जाते है। उन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रसाशन से शिकायत की है। वहीं इस मामले में सहायक रिटर्निग आफिसर/उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार कुमार ने बताया कि मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शिकायत मिली थी कि स्ट्रांग रूम में कुछ कैमरे वर्क नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच की गई तो कैमरे सुचारू रूप से काम करते मिले है। नेटवर्क कनेक्टिविटी की वजह से वहां पर डिस्प्ले नहीं हो रहा था तो उनको ले जाकर के सारे कैमरे चेक करा दिए गए हैं।

चंदौली में भी हुआ हंगामा

चंदौली में भी हुआ हंगामा

चंदौली में ईवीएम को लेकर बड़ा बवाल हो गया। यहां पर एक वाहन पर लाद कर जा रहे ईवीएम को देखकर सपाई-बसपाई भड़क गए और वाहन रोक कर वहीं धरने पर बैठ गए। चुनाव समाप्ति के बाद ईवीएम लदी वाहन मंडी समिति के पास पहुंची। जिसे कुछ सपाइयों ने देखा तो इसकी सूचना अपने बड़े नेताओं को देते हुए वहीं हंगामा शुरु कर दिया। सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह ईवीएम लाये गया है। इधर, हंगामे की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिलीं तत्काल मौके पर डीएम व एसपी संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। धरनारत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण व अन्य विपक्षी नेताओं को समझाते हुए कहा कि यह ईवीएम रिजर्व में चुनाव के दौरान जाता है, चुनाव सम्पन्न होने के बाद इसे पुनः लाकर रखा गया है। यह कार्य आयोग के नियम के अनुसार किया गया है।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

सोमवार को यूपी के गाजीपुर में ईवीएम बदले जाने की खबरों को लेकर हड़कंप मच गया। गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अफजाल अंसारी ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी अफजाल अंसारी की तीखी झड़प हुई। अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हें अब जिले के प्रशासन पर भरोसा नहीं है और वो खुद ईवीएम की निगरानी करेंगे। इसके बाद अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+