पिछले पांच दिन से लापता थी मासूम, परिजनों को इस हाल में मिली

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक लापता मासूम बच्ची का दो दिन बाद गांव के बाहर शव मिलने से हड़कम्प मच गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौज के सौरिख क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी सर्वेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री सुभद्रा सात नवंबर की दोपहर एक बजे से लापता हो गई थी।

बच्ची की गुमशुदगी का रिपोर्ट नहीं करा रहे थे दर्ज

बच्ची की गुमशुदगी का रिपोर्ट नहीं करा रहे थे दर्ज

खेत से घर लौटे पिता और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी भी हो गई। लेकिन इसके बाद भी किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और खुद ही बच्ची की तलाश करते रहे। रात भर बच्ची न मिलने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। अगले दिन शुक्रवार को भी पूरे दिन बच्ची गुम रही। लेकिन नादेमऊ चौकी पुलिस को भी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके बाद रात करीब आठ बजे पिता सर्वेश ने सौरिख थाने जाकर बेटी सुभद्रा के लापता होने की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके बाद एसओ राजकुमार के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और करीब दो घंटे तक आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश करती रही। बच्ची के लापता होने के बाद भी परिजन तहरीर देने को राजी नहीं थे, जिसपर पुलिस टीम ने घर जाकर पिता को थाने बुलाकर तहरीर ली गई और रात में ही बच्ची के अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया।

नाले में मिला बच्ची का शव

नाले में मिला बच्ची का शव

इसके बाद बच्ची का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एक सूखे नाले की झाड़ियों में मिला है। बच्ची के चेहरे पर एक नीली साड़ी का टुकड़ा लिपटा मिला है। जांच में सामने आया है कि यह साड़ी एक करीबी महिला की है। उसका शेष भाग भी बरामद किया गया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत सिर पर चोट की वजह से होने की सामने आई है।

जल्द होगा घटना का खुलासा

जल्द होगा घटना का खुलासा

परिजनों से अलग-अलग हुई बात में भी एकरूपता नहीं दिख रही है। ऐसे में मामला उलझा हुआ है। हांलाकि पुलिस ने 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+