Kannauj Chunav Result 2024: अखिलेश और सुब्रत पाठक के बीच रोचक मुकाबला, जानें कौन है आगे-पीछे
Kannauj lok sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बीजेपी नेता सुब्रत पाठक के बीच रोचक मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी ने मैदान में उतरकर मुकाबले को और कड़ा कर दिया था।
इस वक्त कन्नौज लोकसभा सीट के वोटर्स नतीजों का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, कन्नौज सीट पर सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव 52 हजार वोटों से आगे चल रहे है। अखिलेश यादव को 148762 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 96548 वोट मिले है। बसपा प्रत्याशी इमरान की बात करें तो उन्हें 16164 वोट मिले है।

कन्नौज सीट पर सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 72390 मतों से बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 1 बजे तक अखिलेश यादव को 230871 मिले है। वहीं, बीजेपी के सुब्रत पाठक को 158481 और बसपा प्रत्याशी इमरान को 24560 वोट मिले है।
3 बजे तक के आए चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, अखिलेश यादव 105187 वोटों से आगे चले रहे है। अखिलेश यादव को 401742 वोट मिले है। वहीं, भाजपा नेता सुब्रत पाठक को 296555 और बसपा प्रत्याशी इमरान को 47090 वोट मिले है।
चुनाव आयोग ने कन्नौज सीट पर चार बजे तक का आंकड़ा जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कन्नौज सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 117749 मतों से बढ़त बनाए हुए है। अखिलेश यादव को 472605 वोट मिले है। वहीं, भाजपा नेता सुब्रत पाठक 354856 मतों के साथ दूसरे नंबर पर है। बसपा प्रत्याशी इमरान 58069 मतों के साथ तीसरे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications