दो बेटी होने पर पति ने दी बीवी को सजा, सऊदी से फोन कर दे दिया तीन तलाक

Kannauj news, कन्नौज। तीन तलाक पर भले ही सरकार द्वारा संसद में प्रस्ताव पारित कर दिया गया हो लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई सख्त कानून लागू न होने के कारण देश में इससे जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आलम यह है कि लोग अपने मासूम बच्चों के भविष्य के बारे में नहीं सोचते और क्षण भर में अलग होने का फैसला ले लेते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है, जहां तीन तलाक के एक मामले ने सबको हिला कर दिया है।

पीड़िता को कोई बेटा नहीं

पीड़िता को कोई बेटा नहीं

दरअसल, ये मामला पीड़िता की बेटियों से जुड़ा है। पति सऊदी में होते हुए पीड़िता को तीन तलाक देने की धमकी सिर्फ इसलिए दे रहा है क्योंकि पीड़िता को कोई बेटा नहीं है। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को सूचना देते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है जिसके बाद इस मामले में पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

10 साल पहले हुई थी शादी

10 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबकि, पीड़िता का नाम जीनी बताया जा रहा है, जिसकी शादी आज से 10 साल पहले हरदोई जिले के तौहीद के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो बेटी है एक सात साल की अलीना है और दूसरी ढाई साल की सुमैरा है। बेटियों के होने पर तौहीद खुश नहीं था और आए दिन किसी न किसी बात पर वह जीनी से झगड़ा करने लगाता था। इस बीच वह का के सिलसिले में सऊदी चला गया लेकिन वहां जाने के बाद भी उसने पीड़िता को परेशान करना बंद नहीं किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता ने बताया कि सऊदी से तौहीद उसे फोन कर बेटी होने का ताना देते हुए उसे छोड़ने की बात कह कर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता को उसके पति ने छुटकारा पाने के लिए फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया। जिसकी फोन रिकॉर्डिंग भी पीड़िता के पास है। इस मामले की जानकारी जब पीड़िता ने अपनी ससुराल पक्ष को दी तो उन लोगों ने भी पीड़िता को ताना मारते हुए मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति तौहीद सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+