शर्मनाक : कार खरीदने के लिए मां-बाप ने बेचा 3 माह का बेटा, जानिए कितने रुपए में तय हुआ सौदा

कन्‍नौज, मई 13: यूपी के कन्‍नौज जिले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने कार खरीदने के लिए अपने नवजात बच्‍चे का सौदा कर दिया। बच्‍चे के नाना-नानी ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शि‍कायत की। पुलिस ने बच्‍चे के माता-प‍िता को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला कन्‍नौज के कोतवाली त‍िर्वा क्षेत्र के सतौरा गांव का है। यहां मां-बाप ने अपने शौक के लिए अपने बच्‍चे का सौदा कर दिया। बच्‍चा महज तीन माह का है। बच्चे के नाना और नानी ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाना-नानी ने थाने में जाकर शिकायत की। मामला सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। गांव पहुंचकर पुलिस अफसरों ने मां और पिता से पूछताछ की तो घटना सामने आई है। इस प्रकरण की जानकारी के बाद गांव में भी लोग सन्न हैं।

महिला ने तीन महीने पहले द‍िया था बेटे का जन्‍म

महिला ने तीन महीने पहले द‍िया था बेटे का जन्‍म

बताया गया कि सतौर गांव में रहने वाली महिला ने तीन माह पूर्व बेटे को जन्म दिया था। बच्‍चे की नानी ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले फोन पर जब बेटी से नाती के बारे में पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया। बेटी की बातों पर शक होने पर गांव पहुंची। बेटी और दामाद से पूछा तो पता चला कि दोनों ने गुरसहायगंज के एक व्यापारी को अपना बेटा बेच दिया है। इसके ल‍िए उन्‍होंने व्‍यापारी से डेढ़ लाख रुपए ल‍िए हैं। नानी का आरोप है कि बेटी और दामाद ने तीन माह का बेटा सिर्फ इसलिए बेच दिया, क्योंकि उसे कार खरीदनी थी। उन्‍होंने इन पैरों से पुरानी कार खरीद भी ली।

नाना-नानी को दी जान से मारने की धमकी

नाना-नानी को दी जान से मारने की धमकी

नाना-नानी ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उन्‍होंने जान से मारने की धमकी दी। इसपर वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर बेटी और दामाद पर नाती को बेच देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप‍ियों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस वाले भी घटना से हैरान

पुलिस वाले भी घटना से हैरान

बता दें, मामला सामने आने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। गांव पहुंचकर पुलिस अफसरों ने बच्‍चे के मां और पिता से पूछताछ की तो घटना सामने आई है। इस प्रकरण की जानकारी के बाद गांव में भी लोग सन्न हैं। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+