जिस पत्नी का श्राद्ध कर पति ने की दूसरी शादी, वो मिली जिंदा, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
UP Kannauj husband-wife News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से पति-पत्नी के बीच का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में एक शख्स ने अपनी जीवित पत्नी का श्राद्ध कर दिया। श्राद्ध करने के बाद फोटो इंस्टाग्राम पर डाला तो बवाल मच गया।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहली पत्नी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत करते हुए उसने मामले में खुद के साथ न्याय करने और आरोपी पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले पवन नामक एक युवक की शादी साल 2009 में 12 मार्च को कानपुर नगर के दबौली निवासी पूजा के साथ हुई थी।
पूजा का आरोप है की शादी के बाद उसे पता चला कि पड़ोस की रहने वाली एक लड़की के साथ उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के कुछ दिन बाद वह लड़की को लेकर कहीं चला गया था बाद में पुलिस ने लड़की और उसके पति को बरामद कर लिया।
बरामद करने के बाद इस मामले में परिजनों की मौजूदगी में सुलह समझौता हुआ। सुलह समझौता के पास मामला शांत हुआ लेकिन इसके बावजूद उसका पति चोरी छुपे अपने प्रेमिका से बात करता था। इसी बात को लेकर पत्नी और उसके बीच अक्सर विवाद होता था।
मामूली से नाराज होकर पत्नी अपने बेटे लक्ष्य और रुद्र को लेकर अपने मायके चली आई। मायके में अपने बच्चों के साथ हुआ रह रही थी। इसी बीच 22 जून 2023 को पवन ने इंस्टाग्राम पर पूजा की फोटो पोस्ट करते हुए उसके मौत की बात लिख दी।
पूजा का आरोप है कि इसके अलावा उसके पति ने एक रील भी अपलोड किया जिसमें उसका पति उसके फोटो पर माल चढ़ाया है और श्राद्ध करते हुए दिखाई दे रहा है। उसमें पवन ने लिखा था कि भगवान पूजा को आत्मा को शांति दे...।
बच्चों को भी लेकर चला आया अपने साथ
पूजा ने बताया कि एक दिन उसके दोनों बच्चे पढ़ने के लिए गए थे और इसी बीच उसका पति पवन स्कूल पहुंचा और दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर चलाया। महिला का आरोप है की बहन ने दूसरी शादी कर ली है। इधर पत्नी की शिकायत पर पुलिस फोन के घर पहुंची। फिलहाल, इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications