7 वर्षीय बच्ची को डूबने से बचा चुके 14 साल के कृष को स्वतंत्रता दिवस पर बहादुरी के लिए नवाजा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले में डीएम ने एक 14 साल के बच्चे को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 साल के इस बच्चे को यह सम्मान अपने से छोटे बच्ची की जान बचाने के लिए दिया गया। 14 साल के बच्चे का नाम कृष है। उसने एक 7 साल के बच्ची को डूबने से बचाया था।

7 साल की बच्ची डूबने वाली थी, तभी कृष आया

7 साल की बच्ची डूबने वाली थी, तभी कृष आया

संवाददाता ने बताया कि, इसी माह 12 तारीख़ को कन्नौज के सदर कोतवाली ग्राम आंकिनपुर स्वामी दयाल की 7 वर्षीय बच्ची रागिनी घर से कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। खेलते- खेलते वह तालाब के पास चली गई। वह तालाब में उतरी और डूबने लगी। उसे देखकर वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। मगर कोई उसे बचाने तालाब में नहीं कूदा।

इस तरह 14 साल के बच्चे ने बच्ची बचाई

इस तरह 14 साल के बच्चे ने बच्ची बचाई

उस वक्त 14 साल का कृष अपनी भैंस चरा रहा था। उसने शोर-शराबा सुना तो तालाब के पास पहुँच गया। उसने डूबती बच्ची को देखकर पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही क्षणों में वह बच्ची को पानी से बाहर खींच लाया। कुछ देर तक बच्ची बदहवास ही पड़ी रही। बाद में सकुशल बच गई।

कलेक्ट्रेट में हुआ कृष का सम्मान

कलेक्ट्रेट में हुआ कृष का सम्मान

इस घटना किसी शख्स ने वीडियो बना लिया था। वह वीडियो वायरल हुआ तो बात डीएम राकेश कुमार मिश्र तक पहुंची। तब डीएम ने तय किया कि ​कृष को इस स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने आज कृष को उसके परिवार के साथ बुलवाया। उसके बाद चॉकलेट एवं कपड़े कृष को दिए। साथ ही 5100 रुपए की नगद धनराशि देकर उसे बहादुरी के लिए सम्मानित भी किया।

यह बोले डीएम

यह बोले डीएम

इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि, कृष ग्राम आखिलपुर का रहने वाला है। उसका असली नाम कृष्णा है। उसे लोग कृष या क्रिश भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिख रहा था कि उसने एक बच्ची को डूबने से बचाया था। तब हमें लगा कि कृष को सम्मानित करना चाहिए। आज हमने उसे पुरस्कृत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+