डबल इंजन सरकार की कोशिश है कि हिमाचल विकास में अग्रणी राज्य बने: जेपी नड्डा
धर्मशाला 22 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरे। यह सब केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में देश के चार राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली विशाल जीत के बाद आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कही।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.37 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि पिछले 40 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 8 लाख पानी के कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5.40 लाख से अधिक और सहारा योजना के तहत 18,000 से अधिक मरीज़ों को पंजीकृत किया गया है।

जगत प्रकाश नड्डा ने उनके उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए जिले के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला न केवल 'वीर भूमि' है, बल्कि एक देवभूमि भी है, क्योंकि यह कई शक्ति पीठों की स्थली है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांगड़ा चित्रकला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना की।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच हमेशा विकासोन्नमुखी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि भाजपा सरकार ने हमेशा सर्व स्पर्शी विकास को प्राथमिकता प्रदान करते हुए सक्रियता से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भारत को 'विश्व गुरू' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो टीकों के आविष्कार के वर्षों बाद इनका लाभ भारत को मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के नौ महीने के भीतर ही कोरोना वैक्सीन का स्वदेशी टीका तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 185 करोड़ से अधिक निःशुल्क टीके उपलब्ध करवाने के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में टीकों का निर्यात भी किया गया। उन्होंने प्रदेश की पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से करीब 430 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विद्यार्थी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते हुए नए भारत की तस्वीर है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के कमज़ोर वर्गों और कल्याणकारी लाभों से वंचित लोगों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया है। जिसके फलस्वरूप चार राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि 37 वर्षों के बाद कोई भी सरकार उत्तर प्रदेश में पुनः सत्ता में आने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों को 389 सीटों तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने वाली सभी 377 सीटों पर अपनी ज़मानत गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पहली बार भाजपा ने अपने बूते पर जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा प्रदेश के हितों की अनदेखी की जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र व राज्य के हिस्सेदारी का 90ः10 के अनुपात को भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज भी प्रदान किया गया था।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कोल बांध परियोजना में भी में शुरू की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे राज्य को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के पश्चात ही लुहरी परियोजना का कार्य भी तीव्र गति से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग भी प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के बनने से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आई.आई.एम. और एम्स जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत की गई। केन्द्र में भाजपा सरकार के कारण ही प्रदेश के चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर तथा मण्डी ज़िलों में चिकित्सा महाविद्यालय स्वीकृत हुए हैं। ऊना में पी.जी.आई. सेटेलाईट केन्द्र और प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ट्रॉमा सेन्टर शीघ्र ही बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की डबल इंजन सरकार के कारण यह सभी महत्वकांक्षी परियोजनाएं सम्भव हो पाई हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 194 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा कमज़ोर और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकासात्मक कार्यों को लोगों के बीच प्रचारित करने का आग्रह किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा आगमन पर गग्गल हवाई अड्डे से नगरोटा बगवां में रैली स्थल तक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications