लव मैरिज करने वाली महिला ने पति की मौत के बाद 3 बच्चों के साथ सीएम से मांगी इच्छामृत्यु

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के एक महिला ने जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। वह अपने तीन बच्चों के साथ जान देना चाहती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है।

Woman of Jodhpur asks euthanasia with three childreans from Rajasthan CM

मीडिया से बातचीत में महिला खुशबू ने बताया कि परिहार नगर भदवासिया के मनीष चौहान से वर्ष 2014 में उसने प्रेम विवाह किया था। इंटरकास्ट विवाह होने से ससुराल वालों ने मनीष व उनकी पत्नी खुशबु को बेदखल कर दिया था। विवाह के बाद वे एक किराए के मकान में रहने लगे थे। उनका एक पुत्र 4 साल का, दूसरी पुत्री 3 साल की व तीसरा पुत्र 20 दिन का है। 29 सितंबर को एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई।

खुशबू का आरोप है कि पति की मौत के बाद भी ससुराल वाले उसे और उसके तीन बच्चों का अपना नहीं रहे हैं। उसे तीनों बच्चे के भरण पोषण की चिंता सता रही है। इसलिए वह इनके साथ मरना चाहती है। खुशबू का यह भी आरोप है कि जेठ रूपसिंह, ससुर अशोक कुमार चौहान, जेठानी, ननद अनिता व ननदोई जयसिंह देवड़ा ने बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+