ज्वेलरी की शॉप से चोरी हो गया 4 लाख का सोना, दुकानदार ने सीसीटीवी में देखी महिलाओं की करतूत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शातिर महिलाओं ने ज्वेलरी की शॉप से लाखों का सोना चोरी कर फरार हो गईं। डांगियावास थाना इलाके में शातिर महिला की गैंग ने ज्वेलरी की दुकान से बड़े ही शातिर तरीके से दुकानदार को बातों में उलझाकर कुछ ही मिनटों में करीब 10 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए सोने के जेवरात की कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

woman gang theft jewellery from the shop

जब दुकानदार को ज्वेलरी चोरी होने का अंदेशा हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसके होश फाख्ता हो गए। फिर दुकानदार ने अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ डांगियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार डांगियावास थाना के पलासनी गांव में मनसुख सोनी शख्स की घर में ही ज्वेलरी की दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका मकान बना हुआ है। यहां दिन में दुकान पर उसके माता-पिता बैठे थे। तभी दुकान पर एक महिला और एक आदमी आए और खरीददारी के नाम पर जेवरात दिखाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने चांदी की अंगूठी ली और दो महिलाएं दुकान में और आ पहुंची।

woman gang theft jewellery from the shop

दुकान में बैठे उसके माता-पिता को महिलाओं ने बातों में उलझाया और फिर बड़े ही शातिर तरीके से प्यास लगने का बहाना बनाते हुए पानी मंगवाया। पानी पीने के लिए एक महिला बाहर दरवाजे पर खड़ी हो गई ताकि कोई और न आ सके। इसी दौरान दूसरी महिला ने दुकान के काउंटर में रखे करीब 10 तोला सोने से भरा एक बॉक्स बड़े ही शातिर तरीके से चोरी कर लिया। जब शाम को दुकान संचालक मनसुख सोनी दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि शो-केस से 10 तोले सोने का बॉक्स गायब है। इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने डांगियावास थाने में अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी महिला चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+