जोधपुर में खुद को गोली से उड़ाने वाले CPRF जवान का वीडियो वायरल, अफसरों पर लगाए ये आरोप
जोधपुर, 12 जुलाई। सीआरपीएफ सेंटर जोधपुर में सोमवार सुबह खुद को गोली मार आत्महत्या करने वाले जवान नरेश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कांस्टेबल नरेश अपने अफसरों और ड्यूटी को लेकर कई बातें कह रहा है। कांस्टेबल नरेश ने सोमवार को अपने आवास खुद को गोली से उड़ा लिया था। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

बता दें कि जोधपुर के स्थित पालड़ी में सीआरएपीएफ का प्रशिक्षण केंद्र बना हुआ है। यहां पर जवान नरेश ने अपनी पत्नी व छोटी बेटी के साथ खुद को मकान में बंद कर लिया था। जवान ने इस दौरान घर की बालकनी में आकर दर्जन भर राउंड फायर भी किए थे। समझाइश के बाद भी वह नहीं माना और आखिर में उस ने खुद को गोली मार ली।
मूलरूप से पाली के रहने वाले जवान नरेश द्वारा खुद को गोली मार देने के मामले में जवान के पिता लिखमाराम ने करवड़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने रिपोर्ट देकर एएसआई सतवीर सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर नरेश जाट को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी कैलाश दान मामले की जांच कर रहे हैं।
जवान नरेश जाट के परिजनों ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी शव जोधपुर के एमजीएच अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। नरेश के परिजन उनकी पत्नी को नौकरी, माता-पिता को आर्थिक मदद और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजन अपनी मांगों को लेकर जोधपुर के एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे हैं। दोपहर डेढ़ बजे धरनार्थियों के पास नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचेंगे। बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'जोधपुर मे दिवगंत सीआरपीएफ के जवान के परिजनों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी के बाहर चल रहे धरने में पहुंच रहा हूं - समय दोपहर 01:30 बजे!'












Click it and Unblock the Notifications