Umaid Bhawan Palace: जोधपुर के उम्मेद भवन में शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी, वहां 1 दिन का किराया कितना?
Umaid Bhawan Palace Jodhpur price: राजस्थान में जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च 2025 को शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी है।
राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी का एक दिन का किराया प्रति कमरा 30,000 रुपये से 35,000 रुपये है। उम्मेद भवन पैलेस में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बेटे कार्तिकेय चौहान की उदयपुर की अमानत बंसल से शादी है।

शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हैं। चौहान के बेटे की शादी में राजनीति और उद्योग जगत की हस्तियां जोधपुर पहुंच रही हैं। कार्तिकेय व अमानत बंसल की शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
यूं तो राजस्थान में महल व किले शाही शादी के लिए फेमस हैं। चाहे बॉलीवुड हो या फिर राजनीति के दिग्गज परिवार। शाही शादी के लिए राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर आदि शहरों का रुख करते हैं। यहां राजशाही अंदाज में महंगी शादी करते हैं। शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी के मौके पर आइए आपको बताते हैं कि जोधपुर के सबसे भव्य महल उम्मेद भवन पैलेस में प्रति कमरा किराया कितना है?
उम्मेद भवन पैलेस क्यों खास है?
राजसी ठाठ-बाट और सेलिब्रिटी-शैली के समारोहों के आकर्षण से मोहित होने वालों के लिए जोधपुर शाही शादियों के लिए एक पसंदीदा जगहों में से एक है। जोधपुर के पूर्व महाराजा का महल उम्मेद भवन न केवल शाही विरासत का एक प्रमाण है। पहाड़ी पर स्थित राजमहल उम्मेद भवन पैलेस से ब्लू सिटी जोधपुर का मनमोहक नज़ारा दिखाई देता है।
उम्मेद भवन पैलेस में शाही अनुभव
उम्मेद भवन पैलेस में 26 एकड़ में फैला विशाल क्षेत्र, 15 एकड़ के हरे-भरे बगीचों, एक दरबार हॉल और इनडोर पूल तथा स्पा सहित कई अन्य सुविधाएं हैं। यहां चार इनडोर और छह आउटडोर हैं।

उम्मेद भवन पैलेस में शादी का किराया
उम्मेद भवन पैलेस में प्रति कमरे की दरें 30,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिदिन तक है। उम्मेद भवन पैलेस की सजावट, विशेष रूप से विवाह मंडप आदि का बजट कुल होटल बिल का 50% तक पहुंच सकता है।
उम्मेद भवन पैलेस में रिसाला, पिलर्स और ट्रॉफी बार सहित इसके रेस्तरां लगभग 12,000 रुपये प्रति व्यक्ति से भोजन उपलब्ध कराते हैं। शादी के विभिन्न पहलुओं जैसे कि स्थल किराया और सेटअप शुल्क को कवर करती हैं। ये खर्च अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे कि फाउंटेन कोर्टयार्ड और सनसेट पैवेलियन जैसे विशिष्ट स्थानों पर शुल्क और जीएसटी लगता है।












Click it and Unblock the Notifications