जोधपुर : 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण, वारदात सीसीटीवी में कैद

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के चौपासनी क्षेत्र में 2 साल के मासूम बच्चे जगदीश के अपहरण की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपहरण की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ घंटों में घटना का खुलासा कर दिया।

two year child Kidnap from Jodhpur incident record in CCTV

उमेश एसीपी प्रताप नगर पुलिस जोधपुर कमिश्नरेट के प्रतापनगर एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि दो वर्षीय मासूम जदगीश अपने घर पर झोपड़ी के सामने खेल रहा था। अचानक कोई व्यक्ति उसे उठा ले गया। मां सईदा को जब बेटा गायब मिला तो उसने तलाश शुरू की। फिर प्रताप नगर पुलिस थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के घरों के सीसीटीवी कैमरे में खंगाले तो एक व्यक्ति को बच्चे को ले जाता दिखा।

पुलिस ने फुटेज देखकर उस शख्स को खोज निकाला। उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को डाली बाई मंदिर के पास छोड़ आया। पुलिस वहां पहुंची तो बच्चा नहीं मिला। उधर, वह बच्चा डाली बाई मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में चल गया था। लोगों ने उसे अपने पास बैठा लिया था। थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने स्तर पर ही बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। इस बीच लोगों ने उस बच्चे को पहचान लिया और परिजनों को सूचना कर उन्हें सौंप। आरोपी ने बच्चे का अपहरण क्यों किया। इस संबंध में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+