जोधपुर : नानी-दोहिती दुनिया से एक साथ विदा, शव उसी अस्पताल में पहुंचे, जहां पिता हैं चिकित्सक

Jodhpur News , जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हर किसी का दिल झकझोर देने वाला हादसा हुआ है, जिसमें न केवल नानी-दोहिती एक साथ दुनिया से विदा हो गई, बल्कि बेटी का शव उसी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचा, जहां उसके पिता चिकित्सक हैं। ऐसे में अस्पताल स्टाफ की आंखें भी नम हो गई।

Two Dead in Car Bolero Accident at Jodhpur Rajasthan

जानकारी के अनुसार जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाईवे पर झंवर थाना इलाके में गांव भांडु के पास बुधवार सुबह बोलेरो व कार में भिड़ंत हो गई, जिसमें नानी-दोहिती की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

झंवर थाना के पुलिस कांस्टेबल महेंद्र ने बताया कि बोलेरो जगदीश चला रहा था। वह जोधपुर से बाड़मेर के तरफ जा रहा था। इस दौरान एक कार जिसमें पांच लोग सवार थे। टैंकर को ओवरटेक के दौरान कार व बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में राधा देवी और उसकी चार वर्षीय दोहिती की मौत हो गई। कार में सवार रामूराम, अणचीदेवी और पवन गंभीर घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+