राजस्थान के ये 4 स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास से छुटकारा पाने के लिए चला देते थे डर्टी वीडियो
राजस्थान के जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित एक निजी स्कूल में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर ऑनलाइन क्लास से छुटकारा पाने के लिए छात्र गंदी फिल्म चला दिया करते थे।
100 छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐसी हरकत करने वाले चारों छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है।

दरअसल, जोधपुर के स्कूलों में तेज सर्दी के कारण जिला कलक्टर ने 6 से 13 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। ऐसे में गूगल मीट पर ऑनलाइन क्लासें ली जा रही थीं।
ऑनलाइन क्लास से परेशान चार छात्रों ने क्लास का लिंक एक टेलीग्राम चैनल पर शेयर कर दिया, जो पोर्न चैनल था। टेलीग्राम चैनल से जुड़े यूजर्स ने कुछ ही देर में ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। टीचर ने सेशन खत्म कर दिया।
गूगल मीट पर ऑनलाइन क्लास में बार-बार अश्लील कटेंट आने से परेशान स्कूल प्रबंधन ने जूम पर क्लास लेनी शुरू की, लेकिन शरारती छात्र ने जूम पर भी ऑनलाइन क्लास का लिंक शेयर कर दिया और उसमें भी पोर्न कंटेंट आने शुरू हो गए।
इस पर स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को चार-पांच छात्रों, उनके अभिभावकों को मोबाइल के साथ स्कूल बुलाया। मोबाइल की जांच में सामने आया कि चार छात्रों का सोशल मीडिया पर ग्रुप बना हुआ था, जिसमें चारों छात्रों ने टीचर्स को परेशान करने के लिए अश्लील मैसेज करने और क्लास को किसी तरह बंद करने के लिए एक-दूसरे को संदेश भेजे थे। स्कूल प्रबंधन ने आठवीं कक्षा के इन चारों छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications