Rajasthan Accident : जोधपुर के बालेसर में मिनी बस-कैंपर की भिड़ंत, 10 लोगों की मौत
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जानकारी जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के गांव ढांढणिया के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिनी बस बोलेरो कैंपर में भिड़ंत हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े गए और दस लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगभग 24 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर बोलसर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को निकलवाया। उन्हें बालेसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर कर दिया।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मृतकों में महिलाएं-पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर 10 लोगों के शव मिले हैं। इसके अलावा कई घायलों की स्थिति भी गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications