जोधपुर में विदेशी महिला के बेटे की हत्या, बड़ा भाई निकला कातिल
जोधपुर। राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में रिश्तों का खून का मामला सामने आया है। यहां भाई ने भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर जोधपुर महामंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महामंदिर थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि पावटा बी रोड पर चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक मकान की छत पर रॉय नामक लड़का लहूलुहान हालत में पड़ा था।

परिवार जनों ने बताया कि रॉय के बड़े भाई रेमन ने उसे चाकू मारकर घायल किया है। गंभीर अवस्था में रॉय हो जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद रॉय की सांसें थम गई। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रॉय के बड़े भाई रेमन को रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया है। मृतक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल हत्या के आरोपी बड़े भाई रेमन से पूछताछ कर रही है। मृतक रॉय के पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही तो वहीं उसकी मां विदेशी बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications