सलमान खान के वकील को धमकी, लिखा-'पूरे परिवार का मूसे वाला जैसा हाल करेंगे जल्द'

जोधपुर, 6 जुलाई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को जान से मारने की धमकी मिली है। जोधपुर में हाई कोर्ट परिसर में बने उनके चैंबर की कुंडी में लगा मिला है। सारस्वत सवा महीने से अमेरिका में थे। वे अमेरिका से जैसे ही वो लौटे तब उन्हें पूरे मामले का पता चला।

Recommended Video

      Salman Khan के वकील को धमकी भरा पत्र | Lawrence Bishnoi | वनइंडिया हिंदी |*News
      jodhpur

      सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को यह धमकी भरा पत्र ओल्ड हाई कोर्ट जोधपुर के बने जुबली चेंबर नंबर 8 पर लगी कुंडी में मिला है। आशंका है कि धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ​दी गई है। हालांकि वास्तविकता पुलिस जांच में सामने आएगी। धमकी भरा पत्र मिलते ही एहतियात के तौर पर सारस्वत के साथ व उनके घर पर अब जोधपुर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, खुफिया पुलिस तंत्र भी इस मामले में पर नजर बनाए हुए है। कुछ दिन पहले अभिनेता सलमान खान व सलमान के पिता सलीम खान को भी कुछ इसी तरह का पत्र मिला था।

      jodhpur

      जोधपुर अधिवक्ता सारस्वत ने धमकी भरा पत्र मिलने पर संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दी है। अधिवक्ता सारस्वत अपनी शिकायत में बताया गया है कि ओल्ड हाई कोर्ट के जुबली चेंबर नंबर 8 में उनके चेंबर पर लगी कुंडी में डाला हुआ एक पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि '(सलमान) दुश्मन का दोस्त हमारा पहला दुश्मन हस्तीमल हम छोड़ेंगे नहीं, पूरे परिवार सहित मूसे वाला जैसा हाल करंगे बहुत जल्द।'

      jodhpur news

      हालांकि पत्र में लॉरेंस या किसी अन्य का सीधे तौर पर नाम का उल्लेख नहीं है। धमकी भरे पत्र के अंत में L.B व GB लिखा है जिससे लगता है कि धमकी देने वाले ने इशारों ही इशारों में लॉरेंस की ओर से धमकी दिए जाने का संकेत दिया है। सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल को धमकी मिलने के बाद पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत पेश किए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस पत्र कुंडी में डालने वालों की तालाश में जुटी है। अधिवक्ता द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+