RPSC RAS Result: 18वीं रैंक लाकर आरएएस बने गौरव सारस्वत, एक माह में ही हासिल की तीन सरकारी नौकरी
RAS Gaurav Saraswat: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने बीती रात राजस्थान प्रशासनिक एवम अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इन सेवाओं के लिए कुल 988 पदों पर नियुक्ति होनी है।
आरएएस परीक्षा में जोधपुर कमिश्नरेट में डीएसपी पद पर लंबे समय तक पदस्थापित रहे, सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक जुगल किशोर सारस्वत के पुत्र गौरव सारस्वत ने भी सफलता प्राप्त की है। गौरव की संपूर्ण राजस्थान में 18वीं रैंक आई है।

गौरव वर्तमान में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर नागपुर में पदस्थापित है। इस परीक्षा से पहले गौरव ने अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। विगत एक माह में ही इन्होंने डिविजनल अकाउंटेंट परीक्षा और ईपीएफओ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनके नियुक्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
संवाद सूत्र-जितेंद्र डूडी












Click it and Unblock the Notifications